दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे विमान को तकनीकी खराबी के कारण रूस में किया गया लैंड
दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (यूएनकेएल) पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में मौजूद सभी 225 यात्री और चालक दल के 19 सदस्य सुरक्षित हैं। एयरलाइन के अनुसार, यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा व कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
read more at ABP न्यूज़


