Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग, घटना में कोई हताहत नहीं

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 1 March 2023
दिल्ली के पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास रोशनआरा रोड पर बुधवार को एक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 11:50 बजे मिली थी और मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद हैं। बकौल गर्ग, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।