दिल्ली के ज़ू ने शुरू की पशुओं को गोद लेने की योजना, शेर व हाथी को ₹6 लाख में ले सकेंगे गोद
नैशनल ज़ूलॉजिकल पार्क (दिल्ली) ने पशुओं को गोद लेने की योजना शुरू की है जिसके तहत कोई व्यक्ति, शैक्षणिक संस्थान या निजी कंपनी पशुओं को गोद ले सकती है। शेर, बाघ, गेंडे और हाथी को गोद लेने के लिए सालाना ₹6 लाख खर्च करने होंगे। वहीं, जानवर के बाड़े के सामने उसे गोद लेने वाले का नाम लिखा जाएगा।
read more at भाषा


