दिल्ली में कांग्रेस नेता कुलदीप भंडारी और उनकी पत्नी मधु भंडारी 'आप' में हुए शामिल
दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कुलदीप भंडारी और उनकी पत्नी मधु भंडारी रविवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। गौरतलब है कि कुलदीप ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पश्चिमी विनोद नगर वार्ड से चुनाव लड़ा था। वहीं, मधु भंडारी भी चुनाव लड़ चुकी हैं।
read more at हिन्दुस्तान


