दिल्ली में कोविड-19 के 1,011 मामले सामने आए व 1 मौत हुई दर्ज, पॉज़िटिविटी रेट हुआ 6.42%
दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 1,011 नए मामले सामने आए और 1 मौत दर्ज हुई। यह लगातार चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 817 मरीज़ रिकवर हुए हैं जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 6.42% हो गया जो रविवार को 4.48% था।
read more at Twitter


