यूपी पेपर लीक मामले में पत्रकारों को मिली ज़मानत, पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप लिए वापस
उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेज़ी विषय के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बलिया के तीनों पत्रकारों को ज़मानत मिल गई है। वहीं, पुलिस ने सबूतों के अभाव में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की धारा वापस ले ली है। अब आईटी ऐक्ट परीक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत मामले की जांच की जा रही है।


