देर रात मकान ढहने से राजस्थान में 4 बच्चों की हुई मौत, मां और एक बेटी घायल
राजस्थान के धौलपुर में मंगलवार देर रात एक मकान ढहने से उसमें सो रहे चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 2-5 साल की 3 लड़कियां और 4 महीने का एक लड़का शामिल हैं जबकि बच्चों की मां और एक बेटी घायल है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
read more at भाषा


