Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश के सबसे उम्रदराज़ लोकसभा सांसद व सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क का हुआ निधन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 27 February, 2024
देश के सबसे उम्रदराज़ लोकसभा सांसद व सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क (93) का निधन हो गया है। संभल (उत्तर प्रदेश) से सांसद बर्क लंबे समय से बीमार थे और मुरादाबाद के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। सपा ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव का भी टिकट दिया था और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है।