Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धनतेरस के दिन महंगा हुआ सोना और चांदी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 29 October, 2024
धनतेरस के दिन मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन ऐंड ज्वेलर्स असोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत बीते दिन (₹78,245/10 ग्राम) के मुकाबले बढ़कर ₹78,845/10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर ₹97,223/किलोग्राम हो गया है। दरअसल, धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।