नागपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते हुए फिसली महिला, RPF कर्मी ने बचाई जान
महाराष्ट्र में नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह प्लैटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद आरपीएफ कर्मी धीरज दलाल ने तत्परता दिखाते हुए महिला को गिरने से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
read more at लेटेस्टली


