Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नीरव मोदी व दाऊद को भी लाया जाए भारतः तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर संजय राउत

short by विप्रांशु पंत / on Saturday, 25 January 2025
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26/11 मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की अनुमति दिए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, "यह एक न्यायिक प्रक्रिया है और ऐसी प्रक्रिया चलती रहती हैं। अब नीरव मोदी, दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन को लाना है। सूची लंबी है।"