नई गाड़ी की शर्त जीतने के लिए बेंगलुरु में पटाखे पर बैठा शख्स, विस्फोट होने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में दिवाली की रात शर्त जीतने के लिए जलते पटाखों के डिब्बे पर बैठने के बाद एक 32-वर्षीय शख्स की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित और उसके 6 दोस्त नशे में थे और उन्होंने शर्त लगाई थी कि पटाखे पर बैठने वाले को बाकी लोग ऑटोरिक्शा खरीदकर देंगे। मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


