नवरात्रि पर मैहर में नॉनवेज बैन, भोपाल और इंदौर में इन दिनों पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें
मैहर (एमपी) में नवरात्रि के अवसर पर प्रशासन ने 9 दिनों तक नॉनवेज पर प्रतिबंध लगाया है। गौरतलब है, मैहर शक्तिपीठ है और हज़ारों श्रद्धालु चैत्र नवरात्रि मेले में शामिल होने के लिए वहां जाते हैं। वहीं, भोपाल व इंदौर में राम नवमी (6 अप्रैल), महावीर जयंती (10 अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (12 मई) पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


