नारायण मूर्ति अस्पताल में भर्ती थे, वोट देने के लिए उन्हें डिस्चार्ज कराया: सुधा मूर्ति
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति व उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने शुक्रवार को बेंगलुरु में मतदान किया। सुधा मूर्ति ने कहा, "नारायण मूर्ति की तबीयत ठीक नहीं है और वह अस्पताल में भर्ती थे। हमने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराया और मतदान करने के बाद उन्हें घर लेकर जा रहे हैं।"
read more at लेटेस्टली


