Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

निहित स्वार्थ वाले कुछ वर्ग देश की छवि खराब कर रहे हैं: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना

short by अनिल कुमार / on Sunday, 24 October 2021
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को कहा, "निहित स्वार्थ वाले कुछ वर्ग सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने...और बांग्लादेश की छवि खराब करने के उद्देश्य से अपना प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं।" उन्होंने कहा, "बांग्लादेश को कोई पीछे नहीं ले जा सकता...कुछ घटनाएं जिन्हें हम कभी-कभार देखते हैं...सुनियोजित होती हैं।" दरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान हिंदू-मंदिरों पर हमला किया गया था।