नेमार ने शेयर कीं पेले के साथ की तस्वीरें, कहा- पेले से पहले फुटबॉल सिर्फ एक खेल था
ब्राज़ील के फॉरवर्ड नेमार ने पेले के निधन पर इंस्टाग्राम पर शोक जताया है। पेले के साथ की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, "पेले से पहले फुटबॉल सिर्फ एक खेल था...उन्होंने सब कुछ बदल दिया। उन्होंने फुटबॉल को कला और मनोरंजन में बदल दिया।" नेमार ने कहा, "वह गरीबों व अश्वेतों की आवाज़ बने और उन्होंने ब्राज़ील को रास्ता दिखाया।"
read more at News18 हिन्दी


