पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल करने को लेकर 'आप' के खिलाफ हुई FIR
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ उनके सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरों के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर दिल्ली बीजेपी के कार्यालय सचिव बृजेश राय ने दर्ज कराई है। गौरतलब है, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को चुनाव होने हैं।


