पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में फिर से टीम की अगुवाई करेंगे। नवंबर-2023 में भारत में वनडे विश्व कप जीतने के बाद यह पहला अवसर होगा जब कमिंस वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। जॉश हेज़लवुड और मिचल स्टार्क भी ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।
read more at भाषा


