Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में घर में रखे पटाखों में विस्फोट, परिवार के 6 लोगों की मौत

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Saturday, 11 January, 2025
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में शनिवार को घर के अंदर रखे पटाखों में विस्फोट होने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। बकौल पुलिस, पटाखे बनाकर जीविका चलाने वाले इस परिवार के 7 सदस्य घायल हुए हैं जिनमें 3 की हालत गंभीर है।
read more at भाषा