Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 6 October, 2024
पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले गाज़ियाबाद (यूपी) के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नरसिंहानंद के खिलाफ कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए और उनके खिलाफ गाज़ियाबाद के अलावा राजस्थान के अजमेर और पाली में एफआईआर दर्ज हुई है। बुलंदशहर और अमरावती में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था।