Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
पंजाब में पहली बार कराई जाएगी 'ड्रग जनगणना', बजट में ₹150 करोड़ हुए आवंटित
short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday 26 March, 2025
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने प्रदेश में पहली बार 'ड्रग जनगणना' कराए जाने की घोषणा की। वहीं, 'आप' के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इसके लिए बजट में ₹150 करोड़ आवंटित किए हैं।
भीषण गर्मी में 'आई स्ट्रोक' से जा सकती है आंखों की रोशनी, एक्सपर्ट्स ने बताए बचाव के तरीके
short by Monika sharma / on Friday 11 April, 2025
विशेषज्ञों के मुताबिक, भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन और खून गाढ़ा होने से 'आई स्ट्रोक' हो सकता है। आंखों तक खून सही से ना पहुंचने पर 'आई स्ट्रोक' का खतरा बढ़ता है। इसमें अचानक एक आंख से दिखना बंद होना या धुंध जैसा दिखने लगता है। विशेषज्ञ 100% यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेज़ लगाने और छाता/कैप लेने की सलाह देते हैं।
चीन ने की बदले की कार्रवाई, अमेरिका के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर किया 125%
short by Monika sharma / on Friday 11 April, 2025
चीन ने टैरिफ वॉर में अमेरिका पर पलटवार कर अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ को 84% से बढ़ाकर 125% करने का एलान किया है जो शनिवार से लागू हो जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अधिकतर देशों पर रेसीप्रोकल टैरिफ को 90 दिन के लिए टालने का एलान किया था लेकिन चीन पर इसे बढ़ाकर 145% कर दिया था।
read more at Hindustan Times
आज किन कारणों से 1,500 अंकों से अधिक चढ़कर कारोबार कर रहा सेंसेक्स?
short by रौनक राज / on Friday 11 April, 2025
शुक्रवार को सेंसेक्स 1,500 अंकों से अधिक चढ़कर 75,380 के पार जबकि निफ्टी करीब 500 अंक चढ़कर 22,890 के आसपास पहुंच गया। अमेरिकी टैरिफ पर अस्थाई रोक, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद और भारत की चीन पर कॉम्पिटिटिव बढ़त को तेज़ी का कारण माना जा रहा है। सेंसेक्स में तेज़ी से निवेशकों को करीब ₹7 लाख करोड़ का लाभ हुआ।
गूगल ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: रिपोर्ट
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday 11 April, 2025
'द इंफॉर्मेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर, पिक्सल फोन और क्रोम ब्राउज़र की टीम में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। गूगल के प्रवक्ता ने कहा, "पिछले साल प्लैटफॉर्म और डिवाइस टीम को मिलाने के बाद से हमने और अधिक प्रभावी ढंग से काम करने पर ध्यान केंद्रित किया है।"
read more at Reuters
टैरिफ पर मिली राहत से झूमा बाज़ार, सेंसेक्स में 1200 और निफ्टी में आया 400 अंकों का उछाल
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday 11 April, 2025
अमेरिकी टैरिफ पर मिली राहत के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,200 से ज़्यादा अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी करीब 400 अंक चढ़कर 22,800 के आसपास पहुंच गया। सेंसेक्स में सन फार्मा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एलऐंडटी, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज़्यादा फायदे में रहे।
read more at Moneycontrol
दिल को स्वस्थ रखने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ कौनसे हैं?
short by चंद्रमणि झा / on Friday 11 April, 2025
नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (अमेरिका) के अनुसार, दिल को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थ में पत्तेदार सब्ज़ियां, गाजर, सेब व केला जैसे फल और ओटमील व ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज शामिल हैं। कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, ओमेगा-3 से भरपूर मछली, लीन मीट, अंडे, लेग्यूम, नट्स और सोया को भी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
read more at NIH
सीमेंस मोबिलिटी के CEO अगस्टिन और उनके परिवार की न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday 11 April, 2025
सीमेंस मोबिलिटी में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के ग्लोबल सीईओ अगस्टिन एस्कोबार और उनके परिवार की न्यूयॉर्क की हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर को 'न्यूयॉर्क हेलीकॉप्टर' ऑपरेट करती थी जो दर्शनीय स्थलों की सैर कराती है। न्यूयॉर्क की पुलिस कमिश्नर जेसिका एस टिश ने कहा कि क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है।
read more at Hindustan Times
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 18 दिन की NIA रिमांड पर भेजा गया
short by रौनक राज / on Friday 11 April, 2025
स्पेशल एनआईए कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद 18 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया है। एनआईए ने कहा, "इस दौरान एजेंसी 2008 के घातक हमलों के पीछे की पूरी साज़िश का पता लगाने के लिए…राणा से विस्तार से पूछताछ करेगी…इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।"
अगर कोई शख्स रोज़ एक कीवी खाए तो शरीर पर क्या असर होगा?
short by चंद्रमणि झा / on Friday 11 April, 2025
डॉक्टर कुणाल सूद ने रोज़ कीवी खाने की सलाह देते हुए कहा है कि यह डीएनए क्षति को कम करने और डीएनए मरम्मत को बढ़ावा देने में मददगार है। उन्होंने कहा, "डीएनए की रक्षा का मतलब...कैंसर का खतरा कम करना, इम्यूनिटी बढ़ाना और मस्तिष्क की रक्षा करना है।" कीवी में फाइबर होते हैं जो कब्ज़ से राहत दिला सकता है।
read more at Hindustan Times
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का अजेय अभियान जारी, RCB को उसके घर पर हराया
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
आईपीएल 2025 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को उसके घर पर 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीज़न चार मैचों में यह चौथी जीत है। जीत के लिए मिले 164 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के नाबाद 93 रनों की मदद से 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।
read more at ESPNcricinfo
Load More