Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से सौर तूफान के टकराने के बाद लेह में दिखा ऑरोरा

short by Monika sharma / on Saturday, 12 October, 2024
लद्दाख की राजधानी लेह में गुरुवार (10 अक्टूबर) की रात एक शक्तिशाली सौर तूफान के कारण आसमान में ऑरोरा की अद्भुत चमक दिखाई दी। यह घटना तब हुई जब 9 अक्टूबर को X1.8-क्लास के सोलर फ्लेयर से उत्पन्न शक्तिशाली कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) के पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराया। अमेरिका के अलबामा तक यह ऑरोरा देखा गया है।