पेरिस ओलंपिक्स के बाद टेनिस से संन्यास लेंगे ऐंडी मरे
ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी ऐंडी मरे ने घोषणा की है कि वह पेरिस ओलंपिक्स के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे। मरे ने 'X' पर लिखा, "अपने आखिरी टेनिस टूर्नामेंट के लिए पेरिस पहुंच गया हूं।" गौरतलब है कि मरे ने 2012 में हुए लंदन ओलंपिक्स और 2016 में हुए रियो ओलंपिक्स में मेन्स सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता था।
read more at भाषा


