Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैसों की कमी से छोड़ी थी बिहार के कमलेश ने पढ़ाई, अब राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, क्या है वजह?

short by अपर्णा / on Wednesday, 6 August, 2025
नालंदा (बिहार) के रहने वाले कमलेश राम को 7 अगस्त को 'राष्ट्रीय बुनकर दिवस' पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। कमलेश राम पारंपरिक बावनबुटी सिल्क साड़ी के कुशल बुनकर हैं और उनकी बनाई साड़ियां मुंबई व दिल्ली तक बिकती हैं। कमलेश ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।