पंजाब की सभी 13 व चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी 'आप': केजरीवाल
'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि 10-15 दिनों में पार्टी सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। केजरीवाल ने लोगों से इन सभी सीटों पर भारी बहुमत से 'आप' को जिताने की अपील की है।
read more at हिन्दुस्तान


