Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब प्रांत के सीएम के तौर पर मरियम नवाज़ का चयन पाक की राजनीति में 'मील का पत्थर': यूएस

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 5 March, 2024
अमेरिका (यूएस) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री के तौर पर मरियम नवाज़ के चयन को पाकिस्तान की राजनीति में 'मील का पत्थर' करार दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन नेता नवाज़ शरीफ की 50 वर्षीय बेटी मरियम हाल ही में पाकिस्तान के किसी प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।