Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंत पर जुर्माना लगाना चाहिए: एलएसजी के खिलाफ मैच में अंपायर से बहस करने पर ऐडम गिलक्रिस्ट

short by श्वेता भारती / on Saturday, 13 April, 2024
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऐडम गिलक्रिस्ट ने एलएसजी के खिलाफ मैच में डीसी के कप्तान ऋषभ पंत के अंपयार के साथ बहस करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "गलतफहमी होने पर अंपायर को खेल आगे बढ़ाना चाहिए। अगर खिलाड़ी बहस करते हैं तो उनपर जुर्माना लगाना चाहिए।" दरअसल, रिव्यू लेने को लेकर पंत और अंपायर के बीच बहस हुई थी।