पटना में भरभराकर गिरी जर्जर मकान की छत, 3 बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों की हुई मौत
पटना (बिहार) में रविवार देर रात एक जर्जर मकान की छत अचानक गिरने से सो रहे 3 बच्चों समेत परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), रुखसार (12), चांद (10) और चांदनी (2) के रूप में हुई है। पुलिस ने मलबा हटाकर पांचों शवों को बाहर निकाला।
read more at ABP न्यूज़


