Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पश्चिम बंगाल में ममता ने प्रशासन का दुरुपयोग कर लोगों को डराया: शुभेंदु अधिकारी

short by विकास कुमार / on Tuesday, 4 June, 2024
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने लोकसभा चुनाव में टीएमसी के 29 सीटों पर जीत हासिल करने पर प्रतिक्रिया दी है। शुभेंदु ने कहा, "पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन का दुरुपयोग किया और सामाजिक कल्याण की योजनाओं को छीनने की धमकी देकर लोगों को डराया।" उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण की राजनीति की।"