Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल अब्बास को सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के रूप में किया नामित

short by shashank mishra / on Wednesday, 8 September 2021
पाकिस्तानी सेना में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अज़हर अब्बास को अगला ‘चीफ ऑफ जनरल स्टाफ’ बनाया गया है। इससे पहले जनरल अब्बास के पास भारत के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी थी। जनरल अब्बास लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा की जगह लेंगे जिन्हें रावलपिंडी स्थित 10 कोर का प्रमुख बनाया गया है।