Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले 3 वर्षों में भारत में 16 लाख से अधिक साइबर अपराध की घटनाएं की गईं दर्ज: सरकार

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 13 December, 2022
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया है कि पिछले 3-वर्षों में देश में साइबर अपराध की 16 लाख से अधिक घटनाएं दर्ज हुई हैं। बकौल राय, इस मामले में 32,000 से अधिक एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराने में सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 चालू किया गया है।
read more at Moneycontrol