Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी हर चीज़ को निजी तौर पर ले रहे हैं: मालदीव विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

short by रघुवर झा / on Tuesday, 9 January, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों पर हुए विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद हर चीज़ को निजी तौर पर ले रहे हैं।'' उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। हम पड़ोसियों को नहीं बदल सकते।"