पुणे में पटरी से उतरे इंदौर-दौंड स्पेशल ट्रेन के 2 कोच, कोई हताहत नहीं
पुणे (महाराष्ट्र) के लोनावला स्टेशन पर प्रवेश करते समय सेंट्रल केबिन के पास सोमवार को इंदौर-दौंड स्पेशल ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई और फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा है कि इससे अन्य ट्रैक्स पर परिचालन बाधित नहीं हुआ है।
read more at Zee News हिंदी


