पुतिन को अपनी बेटी का गॉडफादर कहने वाले शख्स के 55 मकान और 26 कारें यूक्रेन में ज़ब्त
यूक्रेन के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने रूस समर्थक यूक्रेनी नेता विक्टर मेदवेदचुक की 154 प्रॉपर्टीज़ ज़ब्त की हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, इनमें 23 मकान, 32 अपार्टमेंट, 30 प्लॉट, 26 कारें और एक यॉट शामिल हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी बेटी का गॉडफादर कहने वाले मेदवेदचुक को इस हफ्ते ही गिरफ्तार किया गया था।
read more at Business Insider


