पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पोलैंड के एकमात्र अंतरिक्ष यात्री मिरोस्वॉ का हुआ निधन
पोलैंड के एकमात्र अंतरिक्ष यात्री जनरल मिरोस्वॉ हेर्माशेवज़्की का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वायुसेना के रिटायर्ड पायलट हेर्माशेवज़्की की राजधानी वारसॉ के एक अस्पताल में सर्जरी हुई थी और इससे पैदा हुईं जटिलताओं के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने 1978 में सोवियत अंतरिक्ष यान के ज़रिए पहली बार पृथ्वी की परिक्रमा की थी।
read more at भाषा


