फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। वह फ्रांस में 15 जून से शुरू हो रहे तीन दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं, 1993 में स्लोवाकिया की आज़ादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह वहां का पहला दौरा होगा।
read more at हिन्दुस्तान


