फिल्म 'आज़ाद' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान घोड़ा लेकर पहुंचे अजय देवगन
ऐक्टर अजय देवगन सोमवार को मुंबई में फिल्म 'आज़ाद' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान घोड़ा लेकर पहुंचे जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अजय और रवीना टंडन की बेटी व ऐक्ट्रेस राशा थडानी को घोड़े के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, इस फिल्म की कहानी 'आज़ाद' नामक घोड़े पर आधारित है।
read more at हिन्दुस्तान


