फ्रेंच ओपन में पहली बार पहले दौर में हारकर बाहर हुए राफेल नडाल
14 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल सोमवार को फ्रेंच ओपन 2024 के पहले दौर में अलेक्ज़ेंडर ज्वेरेव से 3-6, 6-7(5-7) और 3-6 से हारकर बाहर हो गए। वहीं, यह पहली बार है जब नडाल फ्रेंच ओपन में पहले दौर में हारकर बाहर हुए हैं। गौरतलब है कि नडाल ने आखिरी बार 2022 में फ्रेंच ओपन जीता था।
read more at इंडिया टीवी


