Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में 11 निजी स्कूलों ने वसूली ₹81.3 करोड़ की अवैध फीस, 20 लोग गिरफ्तार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 28 May, 2024
जबलपुर (एमपी) में 11 स्कूलों द्वारा करीब 21,000 छात्र-छात्राओं से सालभर में नियमों के खिलाफ ₹81.3 करोड़ की अवैध फीस वसूले जाने को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। स्कूलों ने ज़्यादा मुनाफा कमाने के लिए गैर-ज़रूरी किताबों को कोर्स में जोड़ा था। मामले में 20 लोग गिरफ्तार हुए हैं और स्कूलों को अवैध फीस लौटाने का आदेश दिया गया है।