बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ने प्रदर्शनकारियों के डेडलाइन दिए जाने के बाद दिया इस्तीफा
बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हसन ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट का घेराव करने और उन्हें इस्तीफा देने की समय सीमा दिए जाने के बाद यह फैसला किया। 'क्या सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी इस्तीफा देंगे' सवाल पर हसन ने कहा, "यह उनका फैसला होगा।"


