Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु में फर्ज़ी TRAI अधिकारी बनकर जालसाज़ों ने इंजीनियर से ठगे ₹11.8 करोड़

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 23 December, 2024
बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर ₹11.8 करोड़ ठगने का मामला सामने आया है। इंजीनियर ने पुलिस को बताया कि ठगों ने ट्राई का अधिकारी बनकर उसे कॉल की और उसके आधार-सिम के गलत इस्तेमाल की जानकारी देकर डराया था। शख्स ने पुलिस को बताया कि उससे धोखाधड़ी 25 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच हुई।