यूपी में तेज़ रफ्तार SUV ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 की हुई मौत
बाराबंकी (यूपी) में एक तेज़ रफ्तार एसयूवी की टक्कर से दो बाइक सवार 3-लोगों की मौत हो गई जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया जिससे करीब 1-घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में पुलिस ने यातायात बहाल कराया।
read more at Inshorts


