बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में 24,000 नियुक्तियों को हाईकोर्ट ने किया रद्द, लौटाना होगा वेतन
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के 2016 के शिक्षक भर्ती पैनल को रद्द कर दिया है। 9वीं-12वीं कक्षाओं और ग्रुप सी व डी की जिन नियुक्तियों में अनियमितताएं पाई गईं उन सभी को अमान्य घोषित किया गया है। करीब 24,000 भर्तियों को रद्द किया गया है और स्टाफ को 4 हफ्तों में सारा वेतन लौटाना होगा।
read more at जनसत्ता


