बचा हुआ पिज़्ज़ा अगले दिन सुबह क्यों नहीं खाना चाहिए?
चेन्नई की रजिस्टर्ड डाइटीशियन दीपलक्ष्मी ने बताया है, "अधिकतर पिज़्ज़ा में सिंपल कार्बोहाइड्रेट, सैचुरेटेड फैट्स और सोडियम की मात्रा ज़्यादा होती है। बचे हुए पिज़्ज़े का सुबह खाली पेट सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और जल्द घट भी सकता है।" उन्होंने कहा, "इस उतार-चढ़ाव के कारण जल्द सुस्ती, चिड़चिड़ापन और फिर से भूख लग सकती है।"


