बढ़िया खेला: कामरान गुलाम के डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने पर बाबर आज़म
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ कामरान गुलाम द्वारा अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने पर बाबर आज़म ने प्रतिक्रिया दी है। बाबर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कामरान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "बढ़िया खेला कामरान।" गौरतलब है, कामरान को बाबर की जगह टीम में शामिल किया गया था।
read more at CricTracker


