बर्ड फ्लू से इज़रायल में 5,200 सारसों की मौत, 5 लाख मुर्गियों को मारा जाएगा
उत्तरी इज़रायल में बर्ड फ्लू के प्रकोप से कम-से-कम 5,200 प्रवासी सारसों की मौत हो गई है। कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता डैफना युरिस्टा के मुताबिक, बीमारी को फैलने से रोकने के लिए इलाके में करीब 5 लाख मुर्गियों को मारा जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण मंत्री टेमर ज़ैंडबर्ग ने 'देश के इतिहास में वन्यजीवों को सबसे गंभीर क्षति' बताया है।


