Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बारामूला में बादल फटने के बाद लापता हुए एक ही परिवार के 5 सदस्यों में से 4 का शव मिला

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 12 September 2021
बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में बादल फटने के बाद लापता हुए बकरवाल समुदाय के एक ही परिवार के 5 सदस्यों में से 4 का शव बरामद हो गया है। बकौल पुलिस, इनकी पहचान मोहम्मद तारिक खारी (8), शहनाज़ा बेगम (30), नाज़िया अख्तर (14), आरिफ हुसैन खारी (5) के रूप में हुई है। पांचवें सदस्य मोहम्मद बशीर खारी (80) की तलाश जारी है।