Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बारामूला लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड मतदान के बाद पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 21 May, 2024
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार को हुए रिकॉर्ड मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गौरतलब है कि बारामूला लोकसभा सीट पर 55.79% मतदान हुआ है और यह आंकड़ा 1984 (61.09%) के बाद सर्वाधिक है।