Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिना हिजाब के मुकाबला करने वाली ईरानी ऐथलीट के घर पर चला बुलडोज़र, मलबे में दिखे मेडल

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 5 December 2022
दक्षिण कोरिया में एक टूर्नामेंट में बिना हिजाब के हिस्सा लेने वालीं 33-वर्षीय ईरानी क्लाइंबर एल्नाज़ रेकाबी के घर को कथित तौर पर बुलडोज़र से गिरा दिया गया है। एक वीडियो में मकान का मलबा और ज़मीन पर पड़े मेडल दिख रहे हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, मकान के निर्माण का वैध परमिट न होने के कारण उसे गिराया गया।
read more at Hindustan Times