बिहार में पटरी पर फंसा ट्रैक्टर, ट्रेन को लाल कपड़े की मदद से रुकवाकर टाला गया बड़ा हादसा
नवादा (बिहार) में बुधवार को रेलवे लाइन पार करते समय एक ट्रैक्टर पटरियों पर फंस गया जिसके बाद लोगों ने सामने से आ रही ट्रेन को लाल कपड़ा दिखाकर रुकवाया और बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रैक्टर फंसने से रेल परिचालन करीब 15 मिनट तक बाधित रहा। रेलवे पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
read more at ABP न्यूज़


